फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में नई नवेली दुल्हन के उड़ाए लाखों के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। सास-ससुर के साथ बस से मायके आ रही नई नवेली दुल्हन के बैग से टप्पेेबाजों ने लाखों रुपये की कीमत के जेवर साफ कर दिए। जेवर गायब देख सास, ससुर और दुल्हन के होश उड़ गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। मंगलौर और सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई है। ऐसे में पीड़ित परिवार दो कोतवाली के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसे इंसाफ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

रुड़की के सुनहरा निवासी सीमा पत्नी कलेक्टर वर्मा ने बताया कि उनके बेटे की शादी हाल ही में उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी के गांव मैदेपुर में हुई है। कुछ दिन पूर्व वह पति के साथ अपनी पुत्रवधू को लेने मैनपुरी गए थे। वहां से वह रोडवेज बस से नारसन बॉर्डर पर पहुंचे थे। यहां से वह रुड़की की एक निजी बस में सवार हुए थे। उस दौरान उनके पास पूरा सामान सुरक्षित था। जैसे ही वह रुड़की रोडवेज बस स्टैंड पर उतरे तो पुत्रवधू के बैग की चेन खुली हुई थी। उन्होंने बैग चेक किया तो होश उड़ गए। बैग से पुत्रवधू के सोने की नाक की नथ, सोने की बड़ी नथ, सोने का हार, सोने का एक सेट, दो जोड़ी सोने के टॉप्स, सोने की चार अंगूठियां और छह हजार की नकदी गायब थी। उन्होंने बस के अंदर जेवरों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
पीड़ित परिवार आननफानन सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। यहां से पुलिस ने उन्हें मंगलौर कोतवाली में भेज दिया। वह मंगलौर पहुंचे तो घटनास्थल रुड़की का बताकर वापस भेज दिया गया। सीमा का कहना है कि वह अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए दोनों कोतवाली के चक्कर काट रही हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई से पल्ला झाड़ रही है। बृहस्पतिवार को वह सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचीं और कार्रवाई की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा का कहना है कि जानकारी लेकर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें