फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गंगनहर में डूबकर लापता युवक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर में डूबकर लापता युवक का शव आसफनगर झाल से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




ऋतिक कुमार निवासी गांव शिकारपुर जखेता, बुलंदशहर दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करता था। पांच दिन पूर्व वह अपने दोस्तों के साथ कंपनी के काम से रुड़की आया था। कंपनी का काम निपटाने के बाद वह दोस्तों के साथ लक्ष्मी नारायण घाट पर नहाने गया था। इस बीच नहाते समय उसका पैर फिसल गया था और वह गंगनहर में डूबकर लापता हो गया था।
विज्ञापन


तभी से पुलिस और परिजन युवक की तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह पुलिस को किसी ने सूचना दी थी कि एक युवक का शव आसफनगर झाल में फंसा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पहचान कराई। मृतक की पहचान ऋतिक के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें