फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गलत खाते में ट्रांसफर हुए 10 लाख, साइबर सेल ने वापस कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक से गलती से एक गलत खाते में 10 लाख रुपये की रकम ट्रांसफर हो गई। युवक ने इसकी शिकायत साइबर सेल रुड़की में की है। साइबर सेल की टीम ने जांच की तो पता चला कि रकम अहमदाबाद निवासी एक व्यक्ति के खाते में गई है। इसके बाद टीम ने कड़ी मेहनत कर युवक की रकम वापस दिलाकर उनके चेहरे पर खुशी लौटाई है। युवक ने पुलिस का आभार जताया है।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गणेशपुर निवासी सचिन धीमान ने 15 मार्च को साइबर सेल रुड़की में शिकायत कर बताया था कि उन्होंने गलती से आरटीजीएस से एक गलत बैंक खाते में 10 लाख रुपये जमा करा दिए हैं। शिकायत पर साइबर सेल टीम ने तुरंत संज्ञान लिया और जिस खाते में रकम गई थी उसकी जांच की।

जांच में पता चला कि रकम अहमदाबाद निवासी एक व्यक्ति के खाते में गई थी। उक्त व्यक्ति ने भी करीब आठ लाख की रकम आठ अन्य खातों में ट्रांसफर कर दी थी। इस पर साइबर सेल की टीम ने सभी खाते सीज कराए ताकि रकम निकाली न जा सके। इसके बाद टीम ने गुजरात पुलिस और बैंकों से संपर्क किया।
विज्ञापन




टीम की मेहनत रंग लाई और सोमवार को युवक के खाते में दस लाख रुपये वापस आ गए। रकम वापस मिलने पर युवक ने टीम का आभार जताया है। उधर, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही किसी अनजान को बैंक संबंधी जानकारी न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें