फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के बाद अब ब्लॉक प्रमुखों की बारी

Thu, 12 May 2016 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
चुनाव तैयारी में प्रशासन जुट गया है। - फोटो : file
विज्ञापन
जिला पंचायत के चुनाव खत्म होने के बाद अब जिला प्रशासन ने ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस क्रम में जिला प्रशासन ने सभी ब्लॉकों से तत्काल क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सूची मांगी है। प्रशासन की चुनाव संबंधी तैयारियों को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख की दौड़ में शामिल दावेदारों ने भी दौड़धूप शुरू कर दी है। दस जून को ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन

 
इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन माह पूर्व करा दिए गए थे, जिनमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों का भी चुनाव करा दिया गया था, लेकिन ब्लॉक प्रमुखों के कार्यकाल को समाप्त होने में करीब छह माह का समय शेष था।

कार्यकाल समाप्त होने की तिथि नजदीक
इसके कारण ब्लॉक प्रमुख के चुनावों को लेकर कोई ज्यादा हलचल नहीं हो रही थी, लेकिन अब ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त होने का समय नजदीक आता जा रहा है। दस जून को कार्यकाल समाप्त होने में अब महज एक माह का समय बाकी रह गया है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी रुड़की, बहादराबाद, नारसन, भगवानपुर, लक्सर तथा खानपुर ब्लॉक के चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस दिशा में उपजिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को पत्र भेजकर ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में वोट के रूप में भाग लेने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि सभी छह ब्लॉकों में 220 क्षेत्र पंचायत सदस्य छह ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें