फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सलेमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

Sun, 04 Oct 2026 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
जनसभा के दौरान पूर्व ग्राम प्रधान समेत अन्य कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल
विज्ञापन

रुड़की। विधान सभा झबरेड़ा क्षेत्र के सलेमपुर गांव में आयोजित कांग्रेस की जन सभा में ग्राम प्रधान समेत कई भाजपाइयों ने कांग्रेस का दामन थामा है। आगामी विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती ने अपना कुनबा बढ़ाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन

रविवार को विधानसभा क्षेत्र के गांव सलेमपुर में आयोजित जनसभा के दौरान पूर्व ग्राम प्रधान पदम सिंह सैनी समेत भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। विधायक वीरेंद्र जाती ने सभी नए सदस्यों का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। विधायक ने कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान करना रहा है। उन्होंने कहा कि सलेमपुर क्षेत्र में लंबे समय से पानी निकासी की समस्या बनी हुई है जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही ग्रामीणों को इस समस्या से राहत मिलेगी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि जनता की जरूरत के आधार पर आगे बढ़ाया जाना चाहिए। समर्थकों की साथ पार्टी का दामन थामते हुए पूर्व प्रधान पदम सिंह सैनी ने कहा कि विधायक वीरेंद्र जाती ने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से उठाया है और विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया है। इसी विश्वास के चलते उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें