फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कोतवाली से कुछ ही दूर स्थित दुकानों से आउटडोर यूनिट चोरी

Sun, 04 Oct 2026 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह दुकानें खोलने पर व्यापारियों को चोरी का पता चला, पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

व्यस्त इलाके में चोरी से व्यापारियों में आक्रोश, रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग
रुड़की। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल सिविल लाइंस क्षेत्र में चोरों ने दुकानों के बाहर लगी एसी की आउटडोर यूनिट पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना रुड़की कोतवाली से कुछ ही दूरी की बताई जा रही है। रविवार सुबह दुकानें खोलने पहुंचे व्यापारियों को घटना का पता चला। इसके बाद व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


व्यापारी सुभाष अरोड़ा, जिम्मी, मानव चौहान, अमित आहूजा और नितिन अरोड़ा आदि ने बताया कि उनके कपड़े, साइकिल, जेवर समेत अन्य प्रतिष्ठान है। शनिवार रात सभी व्यापारी रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह जब वे दुकान पर पहुंचे और एसी चलाने का प्रयास किया तो एसी चालू नहीं हुआ। शुरुआत में व्यापारियों को लगा कि तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हुआ है। इसके बाद जब उन्होंने दुकानों के आसपास जांच की तो एसी की आउटडोर यूनिट गायब मिली। व्यापारियों ने आसपास तलाश की लेकिन यूनिट का कोई पता नहीं चला। इसके बाद सभी व्यापारी रुड़की कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए शिकायत दी। व्यापारियों का कहना है कि शहर के बेहद व्यस्त और कोतवाली के नजदीक क्षेत्र में इस तरह चोरी की घटना गंभीर है। ऐसे में रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। व्यापारियों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें