फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात घर निर्माण रुकवाने पर बेमियादी धरना शुरू

Thu, 14 Jul 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
बारातघर का निर्माण रोकने पर बेमियादी धरने पर बैठे भाजपाई - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शेरपुर गांव में बीते रोज बारात घर का निर्माण रुकवाने के बाद बृहस्पतिवार को वहां बेमियादी धरना शुरू कर दिया गया है। घटना के विरोध में लामबंद हुए भाजपाइयों ने इसे सरकार की दलित विरोधी कार्रवाई करार दिया। साथ ही इसके विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


शेरपुर गांव में शुरू हुए बेमियादी धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हरीश रावत के इशारे पर शेरपुर में सामुदायिक भवन का निर्माण रोका गया है। साथ ही पूर्व विधायक प्रदीप बत्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। धरने के दौरान शेरपुर में हुई कार्रवाई के विरोध में भाजपाई लामबंद नजर आए। उन्होंने इसे दलित विरोधी कदम बताते हुए इसके लिए आंदोलन की चेतावनी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्पना सैनी ने कहा कि दलित हितों की रक्षा के लिए भाजपा कृतसंकल्प है। ऐसे में सरकार की दमनकारी नीतियों को हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा के मंडल अध्यक्ष अरविंद गौतम और सुनील साहनी ने भी शेरपुर में सामुदायिक भवन निर्माण पर रोक लगाने को दलित विरोधी बताया।

पूर्व विधायक और भाजपा नेता प्रदीप बत्रा ने कहा कि हरीश रावत के इशारे पर मेरे के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं, अगर जनहित के लिए सरकार जेल भी भेजेगी को तो मैं जाने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि दलित हितों के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। भाजपा नेता सुशील त्यागी ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी सरकार के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं, जिन्हें इसका खामियाजा भुगतना होगा। धरनास्थल पर आयोजित सभा का संचालन भाजपा अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया। इस मौके पर ब्रजेश त्यागी, रवीश अवाना, अनुज सैनी, नैनपाल, जगपाल सैनी आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन


आज तय की जाएगी रणनीति
पूर्व विधायक और भाजपा नेता प्रदीप बत्रा ने कहा कि मामले में शुक्रवार को पत्रकारवार्ता कर आगे की रणनीति का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बारात घर का निर्माण होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें