फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाजपा सरकार सभी समुदाय की है हितैषी: कासमी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी ने कहा कि भाजपा सभी समुदाय की हितैषी है। अल्पसंख्यकों के हित में भाजपा ही नि:स्वार्थ भाव से कार्य करती है। यही कारण है कि मुस्लिम समुदाय का विश्वास भाजपा में बढ़ा है। उत्तराखंड में भी कम से कम दो विधानसभा सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारने की केंद्रीय नेतृत्व से पैरवी की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को रुड़की नगर निगम के सभागार में आयोजित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी ने कहा कि भाजपा और मुस्लिम समाज की दूरी कांग्रेस व अन्य दलों ने दुष्प्रचार कर बढ़ाई है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम समाज के एक हाथ में कुरान और एक हाथ में कंप्यूटर पर बल देकर देश में सम्मान व गौरव प्रदान किया है। भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति के बजाय मुस्लिम सशक्तीकरण की राजनीति कर रही है। जिस प्रकार मुस्लिम समाज भाजपा से जुड़ रहा है, आगामी विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समाज के सहयोग से भाजपा भारी बहुमत प्राप्त करेगी। प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा कि पांच दिवसीय दौरे पर पहुंचे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विभिन्न जिलों में मोर्चा के सदस्यों से संवाद करेंगे। कहा कि आज मुस्लिम समाज भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि हमेशा से ही कांग्रेस ने मुस्लिमों को अपना वोट बैंक बनाकर सत्ता हासिल की है। उसने मुस्लिमों को रोजगार और शिक्षा नहीं दी। अल्पसंख्यक समाज के लोगों को भाजपा आगे ले जाने का काम कर रही है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अनीश गौड़, जिलाध्यक्ष बहरोज आलम, अनीस अहमद, नरेंद्र जैन, इंदर बधान, जिला महामंत्री राव अहसान अली, राहुल अहमद, राव काले खां, अंजुम गौड़, जमील अहमद, राव साहेबाज अजहर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें