फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर (रुड़की)। इमलीखेड़ा-भगवानपुर मार्ग पर डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार देर शाम बहादराबाद के सलेमपुर निवासी रिजवान अपनी पत्नी मिशा के साथ स्कूटी से घर जा रहे थे। जैसे ही वह इमलीखेड़ा-भगवानपुर पर रोड बेड़पुर गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों स्कूटी समेत सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां मिशा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी अजय शाह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। डंपर को कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं, बताया जा रहा है कि रिजवान और मिशा सहारनपुर से रिश्तेदारी से लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें