फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बाइक चोरी की घटना का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरी की गई बाइक बरामद की गई। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन




उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के बेहट निवासी महताब अहमद ने पुलिस को बताया था कि 24 मार्च को वह अपनी रिश्तेदारी में सुल्तानपुर जा रहा था। कुआंखेड़ा मार्ग पर कचरा फैक्टरी के पास वह बाइक को सड़क पर खड़ी कर खेत में शौच के लिए चला गया था। इसी बीच किसी ने उसकी बाइक चोरी कर ली थी। अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस बाइक की तलाश कर रही थी।



सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी को चिह्नित कर लिया। इसके बाद उपनिरीक्षक हरीश गैरोला हेड कांस्टेबल शूरवीर सिंह और आशीष पांडेय ने शनिवार को चेकिंग के दौरान आरोपी पारस वर्मा निवासी केशवनगर लक्सर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरी की गई बाइक भी बरामद की गई। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें