फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: एएसआई को टक्कर मारने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मी के सड़क दुर्घटना में घायल होने के मामले में पीड़ित के भाई की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगालने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन




थाने में तैनात एएसआई सूरज सिंह नेगी के भाई नीरज नेगी ने तहरीर देकर बताया कि भाई 21 मार्च को पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था ड्यूटी पर थे। जब वह अपनी बाइक से कलियर-रुड़की रोड पर एमएम होटल के सामने सड़क पार कर रहे थे तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने भाई को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद एक बाइक पर सवार तीन आरोपी अपना वाहन घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए थे।



इसके बाद राहगीरों की मदद से घायल व्यवस्था में भाई को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद भाई को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि घायल एएसआई सूरज सिंह नेगी के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें