फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Iबृहस्पतिवार दोपहर रामपुर चुंगी के पास हादसा, पुलिस ने ट्रक-बाइक कब्जे में लीI







ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर अफगानपुर निवासी शमीम अहमद बृहस्पतिवार दोपहर रुड़की से बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह रुड़की की रामपुर चुंगी पर पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे शमीम अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होता देख आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। साथ ही हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने ट्रक और बाइक कब्जे में ली। गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ट्रक नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। उधर, हादसे के दौरान रामपुर चुंगी पर जाम लग गया। पुलिस ने लोगों को हाईवे से किनारे कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें