फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIरविवार की रात भगवानपुर क्षेत्र के अमानतगढ़ गांव के पास हुआ हादसा
I
I
I
I भगवानपुर के अमानतगढ़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक जन्मदिन की पार्टी से देर रात को अपने गांव जा रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
I
I
I
Iभगवानपुर थाना क्षेत्र के डाडा पट्टी गांव निवासी जाॅनी (19) रविवार की देर रात एक जन्मदिन पार्टी में बिहारीगढ़ आया था। इसके बाद वह देर रात करीब साढ़े 11 बजे वापस जा रहा था। जैसे ही वह भगवानपुर थाना क्षेत्र के अमानतगढ़ गांव के पास पहुंचा तो अचानक ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर वहां से फरार हो गया। इसी बीच वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने घायल को देख इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iसिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने जॉनी को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। इसके बाद स्वजन भी रात को मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए वाहन का नंबर ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें