फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: हथियार से हमला करके मां का हाथ, बेटे का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIरंजिश के चलते घर में घुसकर धारदार हथियार से किया हमला
I
I
I
Iघर में घुसकर धारदार हथियार से मां-बेटे को बुरी तरह से घायल कर देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला का हाथ तोड़ दिया जबकि युवक का सिर फोड़ दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।
I
I
I
Iमलकपुर माजरा निवासी संदीप ने तहरीर देकर बताया कि मलकरपुर माजरा निवासी रविंद्र कुमार की बेलड़ा में दुकान है। रविंद्र उनके परिवार के साथ रंजिश रखता है। रविंद्र रविवार को उनके घर में घुस आया और गाली-गलौज शुरू कर दी। संदीप ने जब इसका विरोध किया तो रविंद्र ने धारदार हथियार से उसपर हमला कर दिया। बीचबचाव करने संदीप की मां राजबाला और संदीप की भाभी भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iआरोपी ने राजबाला के हाथ पर हथियार दे मारा, इससे उसका हाथ टूट गया। आरोप लगाया कि रविंद्र ने महिलाओं के साथ अभद्रता भी की। हमले में संदीप का सिर फूट गया जबकि पैर में गंभीर चोट आई। शोर होने पर रविंद्र वहां से धमकी देकर फरार हो गया। उन्होंने सोमवार को कोतवाली सिविल लाइंस पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें