चुड़ियाला मार्ग पर एक पब्लिक स्कूल के पास बाइक की चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार सुबह चुड़ियाला मार्ग पर खेलपुर गांव के पास स्थित एक पब्लिक स्कूल के पास रिक्शा व बाइक की टक्कर हो गई। इसमें ई-रिक्शा चालक ईश्वर चंद 62 वर्ष निवासी चुड़ियाला घायल हो गया। घायल को आरोग्यम् अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उसकी मृत्यु हो गई। भगवानपुर थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है। संवाद