फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जूस कॉर्नर पर श्रम विभाग का छापा, मजदूरी करता मिला बालक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रम विभाग और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक जूस कॉर्नर पर बाल मजदूरी को लेकर छापा मारा। छापे में 12 साल का बच्चा वहां पर मजदूरी करता मिला। इसके बाद टीम ने किशोर को वहां से मुक्त कराया। जूस कॉर्नर स्वामियों को जमकर फटकार लगाकर गंगनहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन


श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल कुमार पुरोहित, जिला टास्क फोर्स से नीलम मेहता, सदस्य बाल कल्याण समिति से रजनी वर्मा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से अपर उप निरीक्षक राजेश और आनंद कुमार की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर जूस कॉर्नर पर छापा मारा। इस बीच वहां पर 12 साल बच्चा मजदूरी करता मिला।



टीम ने किशोर को वहां से मुक्त कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। टीम ने जूस कॉर्नर मालिकों को फटकार लगाकर कोतवाली में तहरीर दी। गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि श्रम विभाग और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के छापे में मैसर्स सूरज जूस एंड शेक्स निवासी रामनगर के मालिक पवन मेहंदीरत्ता और रोशनलाल मेहंदीरत्ता के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन


टीम की कार्रवाई से शहर में हलचल



श्रम विभाग और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की ओर से पिछले महीने भी मोहनपुर ओवरब्रिज के पास एक भोजनालय पर छापा मारा गया था। वहां पर भी बाल मजदूर मिले थे। टीम ने भोजनालय स्वामी के खिलाफ बाल मजदूरी का मुकदमा पंजीकृत कराया था। अब सोमवार को भी टीम ने रामनगर में जूस कॉर्नर खंगाला तो शहर में हलचल मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें