फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स में सबसे बड़ी रस्म कुल शरीफ की गई अदा

विज्ञापन
कलियर में साबिर पाक के सालाना उर्स में कुल शरीफ की बड़ी रस्म अदा करते सज्जादानशीन शाह अली ऐजाज सा? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
साबिर पाक के 753वें सालाना उर्स की सबसे बड़ी और अहम रस्म कुल शरीफ में देश के कोने-कोने से पहुंचे जायरीनों ने शिरकत की। कुल शरीफ की रस्म अदा करने के बाद दुआ खैर की गई। इसके बाद महफिल-ए-शमा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह महफिल खाने में हजरत साबिर पाक के सालाना उर्स की सबसे बड़ी और अहम रस्म कुल शरीफ दरगाह के सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी ने अदा कराई। शाह अली एजाज साबरी, साबरी जामा मस्जिद के इमाम हाफिज सऊद साबरी और शाह यावर अली ने देश में अमन चैन की दुआ की। कुल शरीफ की रस्म में हजरत साबिर पाक का सजरा शरीफ पढ़ा गया। इस रस्म में दूरदराज से आए खादिमों, सूफियों सहित बड़ी संख्या में जायरीनों ने हिस्सा लिया। दुआ के वक्त सभी अकीदतमंदों की आंखों से आंसू छलक आए।
इसके बाद महफिल-ए-शमा का आयोजन किया गया। इसमें देश के कोने-कोने से आए कव्वालों ने कलाम पेश किए। कव्वाली सुनकर अकीदतमंद रूहानियत के समंदर में डूब गए। कुल शरीफ की रस्म में सज्जादानशीन प्रतिनिधि शाह सुहैल, उनके परिवार से शाह खालिक, हाफिज मैराज साबरी, मखदूम साबरी, अहमद मियां, सूफियान बाबा, शाह असद, शाह गाजी, नय्यर अजीम फरीदी, आदिल हबीब आदि ने शिरकत की। इस मौके पर अनवर जमाल काजमी, राव आफाक, सफीक साबरी, सूफी राशिद साबरी, राजी मियां, नोमी मियां, सूफी इसरार साबरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अदा की गई दस्तारबंदी की रस्म
कुल शरीफ के बाद शाम को सज्जादानशीन शाह अली एजाज एवं शाह यावर एजाज साबरी ने दरगाह शरीफ के आस्तान-ए-मुबारक पर दस्तार बंदी की रस्म अदा की। उन्होंने देश के कोने-कोने से आए साबरी सिलसिले के पीरों, फकीरों और सूफियों की दस्तारबंदी की।
युवकों के हुड़दंग और जाम से जायरीन परेशान
साबिर पाक के सालाना उर्स में 12 रबीउल अव्वल बड़ी रोशनी पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था धराशायी नजर आई। कहीं हुड़दंग करते युवक नजर आए तो कहीं जाम के झाम ने जायरीनों को रुलाया। सोहलपुर रोड, धनौरी रोड, रुड़की रोड पर लंबा जाम लगने से कई-कई घंटे जायरीन फंसे रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए बैरियरों पर कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। लिहाजा दोपहिया और चार पहिया वाहनों के मेला क्षेत्र में घुसने से जगह-जगह जाम लग गया। किन्नरों के साथ छेड़खानी और अभद्रता की घटना आम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें