फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बिना अनुमति रुड़की में खतौली से सप्लाई हो रहा प्रतिबंधित मांस

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में उत्तर प्रदेश के खतौली क्षेत्र से अवैध रूप से मांस की सप्लाई किए जाने की शिकायत सामने आई है। मामले में देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने नगर निगम से सूचना मांगते हुए बताया कि दो व्यक्ति कई वर्षों से मांस की खेप रुड़की तक पहुंचा रहे हैं। बॉर्डर पर कथित तौर पर पुरानी एनओसी दिखाकर प्रवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन




शिकायत में कहा गया कि खतौली से आने वाले वाहन नारसन बॉर्डर के रास्ते रुड़की में मांस की सप्लाई करते हैं। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति करीब तीन वर्ष पुरानी एनओसी का हवाला देकर वाहनों की एंट्री कराते रहे हैं। शिकायत के आधार पर नगर निगम ने अपने अभिलेखों की जांच की। जांच में निगम को पिछले तीन वर्षों के दौरान इस प्रकार की कोई अनुमति जारी किए जाने का रिकॉर्ड नहीं मिला।

नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि नगर निगम की ओर से तीन वर्षों में मांस सप्लाई के लिए ऐसी कोई अनुमति जारी नहीं की गई है। उधर, यह आशंका भी जताई जा रही है कि संबंधित व्यक्तियों के पास किसी अन्य विभाग की अनुमति हो सकती है। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर तथ्यों की जांच की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडेय ने बताया कि शिकायत पत्र मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें