फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के साथ बदमाश नरेंद्र का गुर्गा धरा

विज्ञापन
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
पुलिस ने चेकिंग के दौरान बदमाश नरेंद्र वाल्मीकि के गुर्गे को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। नरेंद्र के गुर्गे पर सफाई नायक बसंत हत्याकांड समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में एक मामले में उसे दस साल की सजा भी सुनाई गई थी। वह जमानत पर बाहर चल रहा है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस बुधवार रात मिलिट्री चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस को बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली तो एक 15 बोर का तमंचा और कारतूस मिला। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तमंचे के साथ गोलभट्टा निवासी मनीष उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया है। वह पौड़ी जेल में बंद बदमाश नरेंद्र वाल्मीकि के लिए काम करता है। इससे पूर्व भी वह बसंत हत्याकांड समेत अन्य मामलों में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि कुछ साल पूर्व जानलेवा हमले के मामले में उसे कोर्ट ने दस साल की सजा सुनाई थी। अभी वह जमानत पर बाहर चल रहा है। पुलिस टीम में एसआई खजान सिंह, एसआई नरेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें