फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने किया ओपीडी का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ के आह्वान पर बृहस्पतिवार को राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सकों व कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में तीन घंटे तक ओपीडी का बहिष्कार किया। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद चिकित्सकों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधक विरोध दर्ज कराया और मरीजों का उपचार शुरू किया। यह प्रदर्शन संगठन की ओर से प्रदेशभर में चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन का हिस्सा था। अस्पताल परिसर में प्रदर्शन के दौरान चिकित्सकों और कर्मचारियों ने कहा कि उनकी विभिन्न मांगें लंबे समय से लंबित हैं। शासन और विभागीय अधिकारियों के समक्ष कई बार समस्याएं उठाई जा चुकी हैं लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। इससे कर्मचारियों और चिकित्सकों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें