फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दल्लावाला बस सेवा से यात्रियों को मिली राहत, अतिरिक्त फेरों की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दल्लावाला मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को काफी राहत मिली है। तीन जून को कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने बस संचालन का शुभारंभ किया था। इसके बाद से बस नियमित रूप से संचालित हो रही है जिससे दल्लावाला, लक्सर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन




डिपो अधिकारियों के अनुसार बस सेवा शुरू होने से दैनिक यात्रियों, कर्मचारियों और छात्रों को निजी वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है। वर्तमान में बस सुबह 11 बजे के बाद रुड़की, लक्सर और दल्लावाला तक फेरा लगा रही है जिससे यात्रियों को लाभ मिल रहा है। नियमित सफर करने वाले यात्रियों और कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों ने बस के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने की मांग की है।



छात्र अंशुल कुमार ने बताया कि बस सेवा शुरू होने से आने-जाने में काफी सुविधा हुई है लेकिन शाम के समय अतिरिक्त फेरा होने से और अधिक छात्रों को लाभ मिलेगा। वहीं छात्रा नेहा शर्मा ने कहा कि कई छात्र-छात्राएं रोजाना कोचिंग के लिए रुड़की आते हैं। ऐसे में बस के और फेरे शुरू किए जाने चाहिए। सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी ने बताया कि दल्लावाला मार्ग पर संतोषजनक यात्री मिल रहे हैं। यात्रियों की संख्या और मांग का लगातार आकलन किया जा रहा है। उच्च अधिकारियों से विचार-विमर्श कर अतिरिक्त फेरों के संचालन पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें