फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूक बधिर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

Wed, 29 Jun 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
attempt to rape - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मूक बधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के टांडा बन्हेड़ा में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का एक परिवार नौकरी करता है। बुधवार को दोपहर के समय पति पत्नी 15 वर्षीय मूक बधिर बेटी को घर में छोड़ कर काम करने गए थे।
विज्ञापन
नाबालिग नल पर मुंह धो रही थी। तभी एक युवक उसे जबरन पास के खेत में खींच कर ले गया, जहां उसने नाबालिग से जोर जबरदस्ती शुरू कर दी। संयोग से फर्म के मालिक ने उसे नाबालिग को खेत में ले जाते देख लिया। इसके बाद जैसे ही वह मौके पर पहुंचा आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। मुर्गी फार्म के मालिक की तहरीर पर पुलिस ने टांडा बन्हेड़ा निवासी आरोपी फरीद कुरैशी के खिलाफ पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा हैं। कोतवाल उत्तम सिंह का कहना हैं कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें