फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की मार से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक

Fri, 09 Dec 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
pak jayrin arrived late due to train delayed by fog - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोहरे की मार के चलते ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। पाक जायरीन भी छह घंटे लेट होकर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में कोहरे की मार से रेल यात्रियों को हर दिन दो-चार होना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी कई ट्रेन लेट होकर स्टेशन पर पहुंची जिनमें अमृतसर से देहरादून जाने वाली लाहौरी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय पांच बजकर 42 मिनट से सात घंटे की देरी से लगभग 12 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंची। 
विज्ञापन


ट्रेन के लेट होने से इसमें सवार पाक  जायरीनों को भी सात घंटे की देरी से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचना पड़ा, जो यहां के बाद पिरान कलियर में जियारत करने के लिए रवाना हो गए। इसके अलावा हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल 14 घंटे, हावड़ा-अमृतसर डुप्लीकेट एक्सप्रेस दस घंटे, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली मेल एक्सप्रेस 11 घंटे, अमृतसर से हावड़ा डुप्लीकेट एक्सप्रेस 11 घंटे, बरोनी से अंबाला जाने वाली हरिहर एक्सप्रेस 14 घंटे, देहरादून से चेन्नई जाने वाली चेन्नई एक्सप्रेस एक घंटा, नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस छह घंटे, हरिद्वार से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस चार घंटे, लखनऊ से चंडीगढ़ एक्सप्रेस चार घंटे, जम्मूतवी से ऋषिकेश जाने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस पांच घंटे, बाड़मेर से हरिद्वार जाने वाली जोधपुर एक्सप्रेस चार घंटे लेट पहुंची। वहीं ऋषिकेश से दिल्ली पैसेंजर ट्रेन दो घंटे, लखनऊ से सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन आठ घंटे एवं दिल्ली से हरिद्वार पैसेंजर दो घंटे की देरी से लंढौरा स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन


कोहरे के कारण लेट हुई ट्रेनों के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें