फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सरिये से हमला कर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रहलादपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के एक युवक व तीन अन्य अज्ञात लोगों ने उसके भाई पर सरियों से हमला कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि 4500 रुपये भी गायब हो गए। पुलिस ने मामले में एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




खानपुर थाना क्षेत्र के प्रह्लादपुर गांव निवासी कपिल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 जनवरी को उसका भाई राहुल लंढौरा स्थित एक कंपनी से ड्यूटी करके घर आ रहा था। आरोप है कि पीछे-पीछे प्रह्लादपुर गांव निवासी एक व्यक्ति भी आ रहा था। जैसे ही उसके भाई ने गोवर्धनपुर का पुल पार किया तो उसके भाई की मोटरसाइकिल को पीछे से एक सफेद रंग की कार ने टक्कर मार दी।



आरोप है कि कार से प्रह्लादपुर गांव निवासी सचिन दो तीन अज्ञात व्यक्ति उतरे। उसके भाई से गाली-गलौज करने लगे। आरोप लगाया कि सरियों से हमलाकर घायल कर दिया। इसी दौरान 4500 रुपये गायब हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि वह धमकी देते हुए फरार हो गए। खानपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि मामले में सचिन व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें