फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आंबेडकर चौक का बोर्ड लगाने पर दो पक्ष आमने-सामने

विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते नेहन्दपुर गांव के ग्रामीण - संवाद
विज्ञापन
निहेंदपुर सुठारी गांव के मार्ग पर आंबेडकर चौक का बोर्ड लगाने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मौके पर भीड़ एकत्र होने पर हंगामा खड़ा हो गया। क्षेत्रवासियों ने मामले की शिकायत पुलिस और उप जिलाधिकारी (लक्सर) से कर बोर्ड को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन




मंगलवार देर रात असामाजिक तत्वों ने सरकारी रास्ते पर लगे लोहे के पोल पर आंबेडकर का बोर्ड लगा दिया। सुबह के समय गांव के कुछ लोगों ने आंबेडकर चौक लिखा बोर्ड देखा तो गुस्सा हो उठे। इस दौरान लोगों ने बोर्ड को हटाने के लिए प्रदर्शन किया। मौके पर जमा लोगों ने कहा कि ये बोर्ड बिना परमीशन के लगाया गया है।

इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने मामले की शिकायत एसडीएम और पुलिस से बोर्ड हटाने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बोर्ड को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बोर्ड को लेकर दो पक्षों के बीच कभी भी विवाद हो सकता है। एसडीएम (लक्सर) सौरभ असवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें