पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक से लाठी-डंडों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर निवासी महिला लीला ने बताया कि उसका पुत्र समय सिंह 18 मार्च को अपनी दुकान पर बैठा सामान बेच रहा था। तभी तीन भाइयों ने दुकान में आकर उसके पुत्र के साथ गाली-गलौज कर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे समय सिंह गंभीर घायल हो गया। यह लोग उसके पुत्र से पुरानी रंजिश रखते हैं। मारपीट के बाद यह तीनों उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक थाना प्रभारी मनोज रावत ने बताया कि तहरीर पर ओमवीर, शिवकुमार और कलीराम के खिलाफ लाठी-डंडों व धारदार हथियार से मारपीट कर घायल करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।