फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 175 किलो प्रतिबंधित मांस पकड़ा, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवंश संरक्षण स्क्वाॅड और भगवानपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर 175 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। साथ ही मौके से एक जीवित पशु भी बरामद किया है। आरोपी मौके से फरार हो गए। मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि खेड़ी शिकोहपुर गांव के पास कुछ लोग संरक्षित पशु का कटान कर रहे हैं। इस पर टीम ने छापा मारा था। टीम को देख कटान कर रहे आरोपी फरार हो गए। टीम ने मौके से 175 किलो मांस, एक जीवित पशु और कटान के उपकरण बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि रहमान, इकराम और इमरान निवासी गांव खेड़ी शिकोहपुर, भगवानपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों की संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है। जीवित पशु को पशुशाला में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें