फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने ग्रामीणों से की मारपीट, तलवार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। रास्ते पर जबरन कब्जा कर रहे कुछ लोगों को रोकना ग्रामीणों को भारी पड़ गया। दबंगों ने ग्रामीणों से मारपीट कर तलवार से हमला कर दिया, जिसमें दो लोग लहूलुहान हो गए जबकि एक महिला को हल्की चोटें आई हैं। मारपीट के बाद दबंग फरार हो गए। लहूलुहान हालत में ग्रामीण दोनों घायलों को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहनपुरा में ग्रामीणों का आम रास्ता है। आरोप है कि रास्ते पर कुछ दबंग जबरन कब्जा करने की फिराक में हैं। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे दबंग एक बार फिर रास्ते पर कब्जा करने की कोशिश में थे। रास्ते पर कब्जा होते देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विरोध किया। आरोप है कि दबंगों ने गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी। इस बीच घर से तलवार लाकर ग्रामीणों पर हमला कर दिया। मारपीट में प्रमोद और मदन पाल समेत एक महिला घायल हो गई। ग्रामीणों ने दबंगों को पकड़ने का प्रयास किया तो वे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को लेकर ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि दबंग रास्ते पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। पूर्व में भी उन्होंने रास्ते पर कब्जे का विरोध करने पर ग्रामीणों के साथ मारपीट की थी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें