फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: परीक्षा गड़बड़ियों में विपक्ष पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों और पेपर लीक की घटनाओं के लिए कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। बुधवार को सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने देशभर में छात्रों की गूंज संवाद अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को एकत्र किया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियों से देश की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षण संस्थानों की साख प्रभावित हुई है। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि पेपर लीक लाखों मेहनती छात्रों के साथ गंभीर अन्याय है जिससे योग्य उम्मीदवारों का मनोबल टूटता है और भ्रष्ट लोगों को अवसर मिलता है।
वहीं, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी और यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष उवेश अंसारी ने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में कई बड़ी परीक्षाएं विवादों में रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के अधिकारों और उनके भविष्य की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। इस दौरान नीरज सैनी, नूर आलम सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें