फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विजिलेंस टीम ने पठानपुरा में मारा छापा, 20 घरों में पकड़ी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा निगम और विजिलेंस टीम ने बुधवार को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बिजली चोरी को पकड़ा। पठानपुरा और आसपास के इलाकों में छापे के दौरान काफी घरों में सीधे कटिया डालकर एसी और हीटर चलाए जा रहे थे। टीम को देखते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आनन-फानन लोग केबल खींचते नजर आए। विभाग ने मौके पर ही 20 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है।
विज्ञापन


विद्युत वितरण उपखंड मंगलौर और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने बुधवार को कस्बे के सीमलोनी, खोखरा कुंआ, गड्ढा कॉलोनी व पठानपुरा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम उस समय दंग रह गई जब देखा कि भीषण गर्मी के बीच लोग बेखौफ होकर बिजली के अवैध कनेक्शन से एसी और हीटर चला रहे हैं। टीम के पहुंचते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग बिजली के तार खींचकर भागने लगे।

अभियान का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पकड़े गए सभी 20 उपभोक्ताओं के खिलाफ विभागीय नियमों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सभी के विरुद्ध संबंधित थानों में बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई जाएंगी। इस अभियान में उपखंड अधिकारी अनुभव सैनी, अवर अभियंता आशीष और विकास कुमार, सहायक अभियंता (विजिलेंस) धनंजय सिंह व विकास कुमार, अवर अभियंता (विजिलेंस) अनिता काला व सपना, इंस्पेक्टर (विजिलेंस) मारुत शाह व सरिता शाह और सब-इंस्पेक्टर संजीव त्यागी समेत पूरी विजिलेंस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें