फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ैंगरेप के एक आरोपी के घर से कुर्क किया सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ा। सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहतफरार आरोपी के घर की पुलिस ने सोमवार को कुर्की कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कस्बा झबरेड़ा निवासी एक किशोरी को तीन युवक बीती 23 सितंबर को बहला-फुसलाकर भगा ले गए थे। किशोरी के परिजनों ने झबरेड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक हफ्ते बाद किशोरी और तीनों आरोपी वापस झबरेड़ा आ गए थे। यहां किशोरी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था। किशोरी ने कोर्ट में बयान दिए कि तीनों आरोपियों अमित निवासी झबरेड़ा, रजत निवासी झबरेड़ी, अजय निवासी झबरेड़ा पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो सहित सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था और झबरेड़ा निवासी अमित तथा रजत को गिरफ्तार कर लिया था। थानाध्यक्ष रविंद्र शाह ने बताया कि तीसरा आरोपी अजय निवासी झबरेड़ा तब से ही फरार चल रहा था। कई बार संभावित स्थानों पर दबिश देने के बावजूद आरोपी पकड़ में नहीं आ रहा था। पुलिस ने कुर्की की है। एसआई वंदना अग्रवाल ने घर का सामान जब्त करने की कार्रवाई को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें