फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खो-खो, कबड्डी और एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
एंबिशन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय न्याय पंचायत खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खो-खो, कबड्डी और विभिन्न एथलेटिक प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र जाती, प्रबंध निदेशक विश्वास सिंह पंवार, निदेशक सोनम रॉस पंवार और दीपक चौधरी ने किया। विधायक वीरेंद्र जाती ने कहा कि जीवन में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन


ब्लॉक खेल समन्वयक नारसन पवन राना ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 300, द्वितीय को 200 और तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ी को 150 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस दौरान प्रतियोगिताओं में अंडर-14 बालिका वर्ग में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवा हूण ने प्रथम, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवाहूण बी ने द्वितीय और एम्बिशन पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 बालिका कबड्डी में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवा हूण ने भारत सिंह इंटर कॉलेज को हराकर खिताब जीता। अंडर-14 बालक कबड्डी में एम्बिशन पब्लिक स्कूल प्रथम, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवा हूण द्वितीय और भारत सिंह इंटर कॉलेज तृतीय रहा। अंडर-19 बालक कबड्डी में चौधरी भारत सिंह इंटर कॉलेज प्रथम, एम्बिशन पब्लिक स्कूल द्वितीय और पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवा हूण तृतीय रहा।
विज्ञापन


उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को प्रमाणपत्र, पदक और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिवानी, रिया, मुस्कान, प्रियांशी, आंचल, शिवानी, बालक वर्ग में आयुष, शोएब और अंकन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर अरुण कुमार खरे, मनीष काकरान, सौरभ कुमार, प्रीति सैनी, सुषमा पांडे, अब्दुल रहमान, सतीश पंवार और सोनिया सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें