फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रक्तदान के क्षेत्र में योगदान के लिए अनस गाजी और टीम सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदान महादान इंसानियत ट्रस्ट के अध्यक्ष अनस गाजी और उनकी टीम को ऋषिकेश में आयोजित रक्तदाता सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। ब्लड डोनर इन ऋषिकेश के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर दुर्गा मंदिर, ऋषिकेश में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान ने रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अनस गाजी समेत उनकी टीम को सम्मानित किया। अनस गाजी ने बताया कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि उन सभी रक्तवीरों का सम्मान है जो जरूरतमंद और अनजान लोगों की जिंदगी बचाने के लिए दिन-रात व दूरी की परवाह किए बिना रक्तदान और प्लेटलेट्स दान करने पहुंचते हैं। समारोह में 50 से अधिक बार रक्तदान एवं प्लेटलेट्स दान करने वाले रक्तवीरों को भी सम्मानित किया गया। इनमें दीपांशु गुप्ता और शाहिद तुर्क समेत अन्य रक्तदाता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें