फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर ने की आशा कार्यकत्री से छेड़खानी

Thu, 14 Jul 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
आशा कार्यकत्रियां छेड़खानी की शिकायत करते हुए. - फोटो : amarujala
विज्ञापन
राजकीय सिविल अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक ने आशा कार्यकत्री के साथ छेड़खानी करते हुए जबरन उसका हाथ पकड़ लिया। इससे गुस्साई आशा कार्यकत्रियों ने बुधवार को सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा किया। साथ ही सीएमस को शिकायती पत्र देकर आरोपी चिकित्सक के निलंबन की मांग उठाई। उन्होंने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


सीएमएस को दिए गए शिकायती पत्र में मंगलौर क्षेत्र के एक गांव की आशा ने बताया कि मंगलवार को मंगलौर सीएचसी से रेफर एक महिला मरीज को लेकर सिविल अस्पताल रुड़की पहुंची, जहां स्टाफ नर्स ने उसे उपचार देने से मना कर दिया और निजी अस्पताल ले जाने की बात की। इसके बाद दो युवक वहां पहुंच गए। उन्होंने आशा कार्यकत्री को सरकारी अस्पताल में ही उपचार दिलाने का भरोसा दिलाया। साथ ही चिकित्सक के घर चलने की बात कही।

आशा कार्यकत्री ने अस्पताल में ही उन्हें बुलाने को कहा। आशा कार्यकत्री का आरोप है कि अस्पताल पहुंचे चिकित्सक ने उससे अश्लील हरकत की और जबरन हाथ पकड़ा। विरोध करने पर उसने देख लेने की धमकी भी दी। इसके बाद आशा कार्यकत्री ने परिजनों को सूचना दी जिसपर परिजनों ने सीएमएस के समक्ष शिकायत कर आरोपी चिकित्सक के निलंबन की मांग की, लेकिन कार्रवाई न होने से नाराज 40-50 की संख्या में आशा कार्यकत्रियों ने बुधवार को सिविल अस्पताल में ही धावा बोल दिया। उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा और आरोपी चिकित्सक और युवकों को बुलाने की बात कही। इसके बाद मौके पर पहुंचे सीएमएस ने आशा कार्यकत्रियों को मामले में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। वहीं मामले में कार्रवाई नहीं होने पर आशा कार्यकत्रियों ने प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


बीते रोज एक आशा कार्यकत्री की ओर से अश्लील हरकत का आरोप लगाए जाने के बाद बुधवार को अस्पताल में बैठने वाले आरोपी चिकित्सक का कमरा दिनभर बंद रहा। उन्होंने ओपीडी भी नहीं की। इस दौरान मरीजों को भी वहां से बैरंग लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


क्या कहते हैं सीएमएस
आशा कार्यकत्री की ओर से चिकित्सक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
-डा. संजय कंसल, कार्यवाहक सीएमएस सिविल अस्पताल रुड़की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें