फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असदुद्दीन ओवैसी ने दरगाह साबिर में पेश की चादर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पेश कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। इससे पहले उन्होंने दरगाह साबरी मस्जिद में मगरिब की नमाज भी अदा की। इस दौरान समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। वहीं, ओवैसी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। नारसन बॉर्डर पर प्रवेश के दौरान भी उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 में एआईएमआईएम ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में उम्मीदवार उतारने का एलान किया है। इसी कड़ी में बुधवार शाम उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का कार्यकर्ताओं ने कलियर पहुंचने पर स्वागत किया। ओवैसी ने कार्यकर्ताओं के साथ दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पेश किए। सज्जादानशीन के छोटे भाई शाह यावर अली एजाज साबरी ने दुआ कराई। ओवैसी की एक झलक देखने के लिए दरगाह क्षेत्र में भीड़ उमड़ पड़ी। ओवैसी के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही। मगरिब की नमाज के समय दरगाह बंद हो गई थी। ऐसे में ओवैसी ने दरगाह की साबरी जामा मस्जिद में नमाज अदा की।
उनके पीछे मस्जिद में भीड़ दाखिल होने पर पुलिस को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नैय्यर काजमी, जिलाध्यक्ष मजाहिर अली, अनवर जमाल काजमी, शाह गाजी, समद साबरी, नौमान राणा, सफीक साबरी मौजूद रहे। इससे पहले नारसन बॉर्डर पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, जिससे वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। डीएम हरिद्वार की गाड़ी भी जाम में फंसी रही। बॉर्डर से संयुक्त जांच चौकी तक लगभग एक किमी लंबा जाम खुलवाने में पुलिस हांफ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें