सिविल लाइंस कोतवाली में फायरिंग मामले में पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : ROORKEE
पुलिस ने डेयरी स्वामी के घर पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बंदा रोड निवासी डेयरी स्वामी के घर पर 11 नवंबर की रात कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने डेयरी स्वामी की तहरीर पर मुख्य आरोपी खुशनूद समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि खुशनूद ने पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की थी। पुलिस ने खुशनूद और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि, एक आरोपी मुदस्सिर पुत्र असलम निवासी मोहल्ला बंदरटोल, मंगलौर फरार चल रहा था। तभी से पुलिस आरोपी तलाश कर रही थी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि एसआई अंकुर शर्मा को सूचना मिली कि आरोपी सोमवार को अपने घर आया है। इस पर वह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।