फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगवार मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगवार मामले के तीसरे दिन पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तफ्तीश के दौरान मुख्य आरोपी के मोबाइल की जांच की तो मृतक कुनाल और उसके साथियों की लोकेशन देने वाले आरोपी की पहचान की गई। पुलिस ने शनिवार देर रात आरोपी को धर दबोचा। वहीं, पुलिस ने मामले में पांच संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

विगत शुक्रवार को भगवानपुर के रुहालकी गांव में श्मशान घाट के पास रोहित राणा निवासी करौंदी और उसके साथियों ने गैंगस्टर दीपक सैनी, कुनाल उर्फ बाबू और विक्की ठाकुर पर हमला कर दिया था। इसमें कुनाल निवासी सुनहरा, गंगनहर कोतवाली की मौत हो गई थी। रोहित राणा और दीपक सैनी के बीच कई साल से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। मामले में पुलिस ने कुनाल के भाई की तहरीर पर रोहित राणा समेत आठ नामजद व 25 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने इस मामले में शनिवार रात को मुख्य आरोपी रोहित राणा निवासी करौंदी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पुलिस ने रोहित राणा के मोबाइल की जांच की तो पता चला कि नंद विहार कालोनी रुड़की निवासी शुभम सैनी ने रोहित राणा को कुनाल और उसके साथियों की लोकेशन बताई थी। सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह एवं सीआईयू की टीम ने शनिवार देर रात सिविल अस्पताल रुड़की के परिसर से शुभम सैनी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वहीं पुलिस फरार आरोपी के घर और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस की चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस ने संदेह के आधार पर छह संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस फरार आरोपियों के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि शीघ्र ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें