फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी डोरी रस्म के साथ सलाना उर्स का आगाज

विज्ञापन
कलियर में दरगाह इमाम साहब के सालाना उर्स के मेंहदी डोरी रस्म अदा करते सज्जादानशीन शाह अली एजाज सा - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
मेहंदी डोरी की रस्म के साथ बुधवार को हजरत अबू सालेह हजरत इमाम साहब के सालाना उर्स के आगाज हो गया। दरगाह साबिर पाक के सज्जदानशीन शाह अली एजाज साबरी ने अकीदतमंदों के साथ मेहंदी डोरी की रस्म को अंजाम दिया। मेहंदी डोरी के बाद दरगाह में कुल शरीफ की रस्म के दौरान देश में अमन-चैन की दुआ की गई।
विज्ञापन

पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक में हजरत अबू सालेह हजरत इमाम साहब का सालाना उर्स हर वर्ष इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, मोहर्रम के पहले महीने में अकीदत के साथ मनाया जाता है। मंगलवार को मोहर्रम का चांद दिखाई देने पर दरगाह साबिर पाक के सज्जदानशीन शाह अली एजाज साबरी ने दरगाह इमाम साहब में उर्स का आगाज करते हुए मेहंदी डोरी की रस्म अदा की। इसके बाद दरगाह परिसर में साबरी जामा मस्जिद के इमाम हाफिज सऊद ने तिलावतए-ए-कुरान से कुल शरीफ की रस्म अदा की। वहीं, साबरी दस्तारबंद कव्वालों ने महफिल-ए-समा में सूफियाना कलाम पढ़ा। मोहर्रम की छह और सात तारीख को उर्स की आखिरी रस्म गुस्ल शरीफ अदा की जाएगी और उर्स का समापन होगा। इस अवसर पर साहिबजादा शाह यावर अली, शाह सुहेल, असद साबरी, दानिश साबरी, शाह राजी, शाह गाजी, अदील हबीब, मुनव्वर अली साबरी, शफीक साबरी, डॉ. इनाम साबिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें