फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: वायरल ऑडियो को लेकर गुर्जर समाज में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऑडियो को लेकर गुर्जर समाज के लोगों में रोष फैल गया। गुर्जर चेतना मंच से जुड़े समाज के लोग शनिवार को कोतवाली पहुंचे और ऑडियो में समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ओर वीडियो वायरल हुआ जिसमें संबंधित व्यक्ति ऑडियो को तीन साल पुराना बताते हुए अभद्र भाषा पर खेद जताते हुए माफी मांग रहा है।
गुर्जर समाज के लोगों ने कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी से मिलकर उन्हें पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें अकबरपुर निवासी एक व्यक्ति समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी कर रहा है। इससे समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने संबंधित व्यक्ति पर वैमनस्य बढ़ाने और माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान देवेंद्र, सोनू कुमार, विजयपाल, अजय कुमार, कुलदीप सिंह, अमरीश चौधरी, भूपेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें