मंगलौर। विवाहिता से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पति समेत ग्यारह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता की दूधमुंही बच्ची को भी जबरन ले जाने लगे थे। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने बच्ची को छुड़ाया था।
कस्बा निवासी महिला की शादी 20 मई 2022 को मुजफ्फरनगर निवासी आबिद से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति समेत ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपये और बुलेट की मांग करने लगे थे। पीड़िता के अनुसार, 10 मई की रात आरोपी घर में घुसे और पूर्व में दर्ज प्राथमिकी वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट और गला घोंटने का प्रयास किया गया। महिला हेल्पलाइन की रिपोर्ट पर पुलिस ने आबिद, मुस्तफा, संजीदा, शहनाज, आस्मीन, आरिफ, साजिद, खालिद, आबिदा, मुस्तफा और संजीदा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।