फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर। दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स मेले में लगे अस्थायी बाजार में बिजली व्यवस्था को लेकर ठेकेदार पर मनमानी वसूली के आरोप लगे हैं। बाहर से आए दुकानदारों का कहना है कि बिजली कनेक्शन के नाम पर उनसे हजारों रुपये वसूले जा रहे हैं। एक दुकानदार से करीब 7,500 रुपये लिए जाने की बात सामने आई है। इससे दुकानदारों में नाराजगी है।
विज्ञापन

दुकानदारों के मुताबिक पिछले उर्स में बिजली के लिए प्रति बल्ब 500 रुपये शुल्क लिया जाता था, लेकिन इस बार किलोवाट के हिसाब से शुल्क तय किया गया है। दुकानदारों का आरोप है कि ठेकेदार उनसे मनमाने तरीके से बिजली का शुल्क वसूल रहा है। वहीं, बिजली ठेकेदार का कहना है कि उसने दरगाह से करीब 10 लाख रुपये में बिजली व्यवस्था का ठेका लिया है। वह 7,000 रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से बिजली की सप्लाई कर रहा है। ठेकेदार ने कहा कि जिसे शुल्क पर आपत्ति है, वह बिजली न ले। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की एवं मेला अधिकारी दीपक रामचंद्र शेट ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि ठेकेदार नियमों के विपरीत वसूली किए जाने की पुष्टि होती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें