फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर की प्रतिमा गिराने पर हंगामा

Mon, 17 Apr 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर सादात गांव में रविवार रात असामाजिक तत्वों ने तिराहे पर लगी भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा गिराकर क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह प्रतिमा का हाल देखकर ग्रामीण भड़क और आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया। साथ ही नई प्रतिमा लगाने का भरोसा दिया। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।

 मिर्जापुर सादात गांव में तिराहे पर विगत 14 अप्रैल को ही भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई थी। रविवार रात कुछ असामाजिक तत्वों ने इसे गिरा दिया। सोमवार सुबह करीब छह बजे शौच जा रहे ग्रामीणों ने प्रतिमा गिरी देख इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर खानपुर थानाध्यक्ष आरके सकलानी, लक्सर सीओ चंदन सिह बिष्ट, लक्सर एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। इन्होंने जैसेतैसे कर ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस कर्मचारी प्रतिमा दोबारा खड़ी करने का प्रयास करने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने खंडित प्रतिमा खड़ी करने से साफ इनकार कर दिया। इस पर पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को दूसरी प्रतिमा लगाने का भरोसा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। खानपुर थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि नई प्रतिमा के लिए वह शिवगढ़ जा रहे हैं। प्रतिमा मिलते ही उसे स्थापित करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर
मिर्जापुर सादात गांव में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा गिराए जाने के मामले में गांव के कई ग्रामीणों ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। खानपुर थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि ग्रामीणों की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें