फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद जेएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iलंबे समय से तैनात पीआरडी जवानों को हटाने और संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश
I
Iज्वांइट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा ने दरगाह परिसर में हुए दो गुटों के विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद दरगाह का निरीक्षण किया। उन्होंने दरगाह प्रबंधन को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। लंबे समय से तैनात पीआरडी के जवानों को हटाने और पीआरडी जवानों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही अव्यवस्था को देखते हुए दरगाह प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाई।
I
Iज्वाइंट मजिस्ट्रेट शनिवार को दरगाह कार्यालय पहुंचे। शुक्रवार शाम को दो गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद दरगाह परिसर का निरीक्षण कर दरगाह प्रबंधक और पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने दरगाह साबिर पाक की जामा मस्जिद, दखनी गेट और दरगाह परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

I
I
I
Iअव्यवस्था देख उन्होंने दरगाह प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए और लंबे समय से तैनात पीआरडी जवानों को हटाने और इसके साथ ही पीआरडी जवानों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

I
Iज्वांइट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि अवैध वसूली के मामले में कुछ युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और एक मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। उसके संबंध में भी घटनास्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। दरगाह परिसर, जामा मस्जिद समेत अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया गया है। दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ तहसीलदार, लेखपाल और नगर पंचायत की टीम को अतिक्रमण हटाने और उनके चालान करने के निर्देश दिए गए हैं। लंबे समय से तैनात पीआरडी जवानों को हटाया जाएगा। संख्या बढ़ाकर नए पीआरडी जवानों को तैनात किया जाएगा। इस दौरान दरगाह प्रबंधक रजिया, लेखपाल अनुज यादव, एसआई मनोज़ रावत, विरेंद्र सिंह नेगी, अहसान आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें