IIजातिसूचक शब्द कहने का भी आरोप, किशनपुर जमाल गांव की घटना
I
I I
Iपुलिस ने तहरीर पर दर्ज किया मुकदमा, मामले की छानबीन शुरू
I
Iग्राम प्रधान पति ने दो युवकों पर सड़क निर्माण के दौरान गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों ने जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पर एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
I
I
I
Iभगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव किशनपुर निवासी धर्मवीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह ग्राम प्रधान पति हैं। दो दिन पूर्व वह गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्य देखने गए थे। आरोप है कि इस बीच दो युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उक्त युवकों ने जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया।
I
Iबताया कि उन्होंने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। उन्होंने दोनों युवकों से जानमाल का खतरा जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। भगवानपुर प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दानिश और अब्बास निवासी गांव किशनपुर जमाल, भगवानपुर के खिलाफ एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।I