फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जांच के बाद 20 दिव्यांगजनों को मिले प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल स्थित जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र में मंगलवार को दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे और केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश कुमार एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकेश पांडे की ओर से दिव्यांगता पात्रता की जांच की गई। चिकित्सकीय परीक्षण एवं दस्तावेजों के सत्यापन के बाद कुल 20 दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र जारी किए गए। अन्य आवेदनों की जांच प्रक्रिया जारी रही।



शिविर के दौरान दिव्यांगजनों के नए आवेदनों की जांच की। वहीं पहले से लंबित मामलों का निस्तारण भी किया गया। पात्र दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र जारी किए गए। इससे उन्हें पेंशन, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र कर्मी तनवीर ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र एवं योजनाओं के लिए अनावश्यक भटकाव से राहत देना है। एक ही स्थान पर विशेषज्ञ जांच और दस्तावेज सत्यापन की सुविधा मिलने से दिव्यांगजनों को काफी सहूलियत हुई। शिविर में पहुंचे दिव्यांगजनों ने कहा कि ऐसे शिविर आयोजित किए जाने से पात्र लोगों के प्रमाणपत्र बनने से उनको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें