फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ऋषिकेश से गंगासागर तक यात्रा कराएगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे अगले माह उत्तराखंड से पुरी, कोलकाता गंगासागर की यात्रा के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाएगा। योगनगरी ऋषिकेश और हरिद्वार रेलवे स्टेशनों से भी यात्री ट्रेन में सवार हो सकेंगे। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा की ओर दी गई जानकारी में बताया गया कि 18 फरवरी को योगनगरी ऋषिकेश से यात्रा की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


ट्रेन से यात्री विष्णुपद मंदिर (गया), पुरी जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क मंदिर (ओडिसा), कोलकाता, गंगासागर, बैद्यनाथ धाम (जसीडीह), काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी), राम मंदिर, हनुमानगढ़ी सरयू आरती (अयोध्या) के दर्शन कर सकेंगे। यात्रा पैकेज में तीन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं।



इन श्रेणियों में व्यस्क के लिए 19110, 31720 और 41980 रुपये प्रति व्यक्ति पैकेज मूल्य निर्धारित किया गया है। 5 से 11 वर्ष के बच्चों को पैकेज में कुछ छूट दी गई है। श्रेणी के अनुसार ही यात्रियों के ठहरने और भोजन व बस यात्रा की व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने बताया कि योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, अयोध्या और बनारस रेलवे स्टेशनों से यात्री ट्रेन में सवार हो सकते हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर यात्री ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें