फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: प्रेम विवाह के बाद युवती को परिजन ले गए दिल्ली, पति ने पुलिस से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी-छिपे प्रेम विवाह करना एक युवक-युवती को भारी पड़ गया। शादी की जानकारी मिलने पर युवती के परिजन उसे अपने साथ दिल्ली ले गए और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। किसी तरह युवती ने मैसेज कर अपने पति को इसकी सूचना दी जिसके बाद से दोनों का संपर्क टूट गया है। परेशान युवक ने पत्नी को वापस दिलाने की पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की पुरानी तहसील निवासी युवक की करीब दो वर्ष पहले अंबर तालाब क्षेत्र की एक युवती से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। युवती शहर में नौकरी करती थी। दोनों ने अलग-अलग बिरादरी से होने के कारण परिवारों को बिना बताए करीब आठ माह पहले कोर्ट मैरिज कर ली। युवती ने युवक से कहा था कि उसकी मां की तबीयत खराब है इसलिए वह फिलहाल परिवार को शादी की जानकारी नहीं दे सकती।



कुछ समय बाद उचित अवसर देखकर परिवार को बताने की बात कही गई थी। इसी बीच युवक ने अपने परिजनों को कोर्ट मैरिज की जानकारी दी जिस पर परिवार सहमत हो गया। जब युवती ने अपने घरवालों को विवाह के बारे में बताया तो वे नाराज हो गए। आरोप है कि परिजनों ने युवती पर तलाक लेने का दबाव बनाया। युवती के इन्कार करने पर उसका मोबाइल छीन लिया गया।
विज्ञापन


करीब छह दिन तक युवक का पत्नी से कोई संपर्क नहीं हो सका। दो दिन पहले युवती ने किसी तरह अपनी मां के मोबाइल से मैसेज कर बताया कि परिजन उसे दिल्ली ले आए हैं और उसका फोन भी अपने पास रख लिया है। इसके बाद से फिर कोई बातचीत नहीं हो सकी। युवक ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है और पत्नी को वापस दिलाने की गुहार लगाई है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें