फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नए सत्र के लिए निजी स्कूलों में शुरू हुए प्रवेश

Sat, 28 Mar 2026 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- टेस्ट में पास नहीं होने पर बच्चे हो रहे निराश
विज्ञापन

- प्रवेश के लिए करा रहे अभिभावक सिफारिशें
हरिद्वार। विद्यालयों में नए सत्र के लिए प्रवेश शुरू हो चुके हैं। प्रवेश के लिए अभिभावकों में मारामारी मची हुई है लेकिन टेस्ट में पास नहीं होने वाले बच्चे निराश हो रहे हैं। प्रवेश के लिए अभिभावक सिफारिशें करा रहे हैं ताकि, मनपसंद स्कूल में प्रवेश मिल सके।
विज्ञापन

एक अप्रैल से शिक्षा का नया सत्र शुरू हो जाएगा। स्कूलों की ओर से वार्षिक परीक्षा परिणाम भी जारी किए जा रहे हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अभिभावक अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में प्रवेश कराने में लग गए हैं। सत्र के लिए निजी स्कूलों में बच्चों की प्रवेश परीक्षा ली जा रही है। सफल न होने पर प्रवेश नहीं मिलने पर अभिभावक नेताओं और जनप्रतिधियों से प्रवेश के लिए सिफारिशें लगा रहे हैं। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर, डीपीएस, डीएवी, शिवडेल, अचीवर्स होम, होली गंगेज आदि पब्लिक स्कूलों में प्रवेश के लिए होड़ मची हुई है। यह विद्यालय अभिभावयों की पहली पसंद में शामिल हैं। अभिभावक अनुज कुमार, रामकुमार, राजू आदि का कहना है कि प्रवेश के लिए टेस्ट नहीं कराए जाने चाहिए। बिना परीक्षा, परिणाम के आधार पर स्कूलों में प्रवेश दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें