फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गंगनहर हादसे के बाद प्रशासन सख्त, 15 दिन में लगेंगे एआई कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने एनआईएच के वैज्ञानिकों एवं बीईजी व नगर निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई। इसमें तय किया गया कि गंगनहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर 15 दिनों के भीतर एआई सक्षम सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर निगम के समीप पुल के नीचे लोहे की मजबूत जंजीरें लगाई जाएंगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि आईआईटी रुड़की के सहयोग से छात्रों के बीच एक नवाचार प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमें गंगनहर घाटों की सुरक्षा के लिए आधुनिक एवं तकनीकी समाधान आमंत्रित किए जाएंगे।



गौरतलब है कि गंगनहर में 11 फरवरी को आईआईटी रुड़की के एमबीए छात्र की डूबकर मौत हो गई थी। इसके बाद पिछले दिनों भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह की ओर से गंगनहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेषज्ञाें की मदद लेकर इंतजाम करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन


उनके पत्र पर जेएम ने शनिवार को अपने कार्यालय में बैठक आयोजित की। बैठक में तय किया गया कि गंगनहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर 15 दिनों के भीतर एआई सक्षम सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। नगर निगम के पास पुल के नीचे लोहे की मजबूत जंजीरें लगाई जाएंगी जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल बचाव किया जा सके।



इसके साथ ही गंगनहर क्षेत्र में बड़े और स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे। आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर प्रमुख स्थलों पर प्रदर्शित किए जाएंगे। जेएम ने सभी विभागों को संयुक्त निरीक्षण कर जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें