जौरासी गांव में एक महिला के खेत से यूकेलिप्टस के 70 पेड़ों का अवैध कटान किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गांव निवासी उमा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हुए थे। आरोप है कि किसी ने उसके खेत से 70 पेड़ों का कटान कर दिया। जब महिला ने मामले की जानकारी जुटाई तो पता चला कि यह कटान उसके ही एक रिश्तेदार ने किया है।
महिला का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो संबंधित व्यक्ति ने उसके साथ अभद्रता की। पीड़िता ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।